सहारनपुर: पुलिस लाइन पहुंचे पीड़ित ने फर्जी बैनामा दिखाकर ₹5 लाख ठिकाने लगाने का आरोप लगाया, कब्जा देकर प्रताड़ना का भी किया जिक्र
न्यू साकेत कालोनी के हकीकत नगर निवासी सचिन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को प्रार्थना पत्र देकर शनिवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि उसने 26-08-2022 को अपना मकान बेचकर पास की गली में लविशा पुत्री नन्द किशोर से 50 गज का घर 7 लाख में खरीदा। उसने 29-11-2022 को 5 लाख अदा कर लिखित तौर पर कब्जा लिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई।