गुना नगर: बूढ़े बालाजी मुक्तिधाम के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
गुना कोतवाली थाना के बूढ़े बालाजी मुक्तिधाम के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। 29 मई को दर्ज मामले में फरियादी गोलू लोधा निवासी रामपुर चीम ने पुलिस को बताया, बीते रोज भटोदिया गांव में काम पर जा रहा था तभी सामने से एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी, शरीर में कई स्थान पर छोटे आई उपचार जारी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।