मिर्ज़ापुर: रानी चौकिया बंगला गांव के निवासी किशन धान का भुगतान पाने के लिए दर-दर भटक रहे, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
पड़री थाना क्षेत्र के रानी चौकिया बंगला गांव निवासी किसान अपना धान का भुगतान पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। मंगलवार को एसपी को पत्र सौंपकर गांव निवासी श्याम सुंदर पुत्र रामनिहोर ने न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि बिचौलिए उसका धान बेचवा दिए हैं। लेकिन भुगतान नहीं कर रहे हैं। मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।