पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया शहर के मधुबनी थानांतर्गत जमीन विवाद में घायल 80 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | Apr 30, 2026
पूर्णिया शहर के मधुबनी थानांतर्गत मधुबनी कृष्णापुरी यादव टोला में बीते दिन जमीन विवाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग सुखदेव यादव के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. जिनका आज जेएलएनएमसीएच भागलपुर में उनकी मौत हो गई.घटना के संबंध में मधुबनी थाना के थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि आरोपी रंजीत यादव व चंदन यादव को गिरफ्तार किया गया है