अनूपपुर: भालूमाड़ा कॉलरी अस्पताल के सामने स्थित विकलांग हॉस्टल से सांप का सफल रेस्क्यू
भालूमाड़ा कॉलरी अस्पताल भालूमाड़ा के सामने स्थित विकलांग हॉस्टल परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब हॉस्टल के भीतर एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। मामले की सूचना तत्काल स्थानीय सर्प मित्र एवं रेस्क्यू टीम को दी गई।सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची ।