औराई: बेसि गांव में पुरानी जमीनी विवाद को लेकर थाने में शिकायत दर्ज, गोबर रखने को लेकर मारपीट और धमकी देने का लगाया आरोप
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बेसि गांव में पुरानी जमीनी विवाद को लेकर सोमवार सुबह करीब दस बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई गई है। जिसमें गोबर रखने को लेकर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर प्रथम पक्ष जानकी देवी ने थाने में आवेदन देकर शिक़ायत किया है।