कोंच: गुरारू-अहियापुर मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप पर खड़ी कार में आग, जलकर राख हुई
Konch, Gaya | May 6, 2026 थाना क्षेत्र के रौना पंचायत अंतर्गत गुरारू-अहियापुर मुख्य पथ स्थित एचपी पेट्रोल पंप, पलांकी सखी में बुधवार शाम करीब 5:15 बजे अचानक एक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरारू निवासी चंदन सिंह अपनी कार में तेल भरवाने के बाद उसे स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे।