शिवपुरी नगर: मीट मार्केट में खंभे पर तार जोड़ते समय युवक को लगा करंट, नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मीट मार्केट इलाके में सोमवार दोपहर को एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक खंभे पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ रहा एक 40 वर्षीय युवक जोरदार करंट लगने के कारण अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।