इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमावली स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में प्रतिमाएं खंडित करने के आरोपी संत को भेजा गया जेल
Iglas, Aligarh | Jun 24, 2026 इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव कैमावली स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमाएं खंडित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित संत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को मंदिर परिसर में स्थापित शिव परिवार की प्रतिमाएं खंडित अवस्था में मिली।