धनौरा: मंडी धनौरा तहसील में अधिवक्ताओं ने डिजिटल ई-रजिस्ट्री का विरोध करते हुए की तालाबंदी, योजना वापस लेने की मांग
मंडी धनौरा में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं ने डिजिटल ई-रजिस्ट्री योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बार एसोसिएशन धनौरा के बैनर तले यह हड़ताल 11 जून से जारी है, जिसमें तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी की गई है। सोमवार को भी प्रदर्शनकारियों ने तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी कर विरोध जताया।