देवली: गौसम्मान आह्वान अभियान के तहत गौसेवकों ने एसडीओ को सौंपा पत्रक
Deoli, Tonk | Apr 22, 2026 गौसम्मान आह्वान अभियान को लेकर गौसेवकों ने एसडीओ को सौंपा पत्रक देवली तहसील में आगामी 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले “गौ सम्मान आह्वान अभियान” की तैयारियां शुरू हो गई है। इस अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार के नाम मांग पत्र सौंपने के लिए उपखंड अधिकारी कार्यालय तक एक विशाल संकीर्तन जन रैली का आयोजन किया जाएगा।