उज्जैन ग्रामीण: भूखी माता क्षेत्र स्थित शिप्रा नदी मे डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
महाकाल दर्शन करने दोस्तों के साथ आया युवक शुक्रवार शाम क्षिप्रा नदी में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम सर्चिग के लिये पहुंची। करीब 40 मिनट बाद युवक को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक की पहचान सूरज निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है। परिजनों के उज्जैन पहुंचने पर शनिवार क़ो पोस्टमार्टम करवाया गया