बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे पंचायत सहायक, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बहराइच के तेजवापुर विकास खंड के पंचायत सहायकों ने शहरी क्षेत्रों में लगाई गई जनगणना ड्यूटी का विरोध किया है। बुधवार को उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी। उनका कहना है कि उनकी ड्यूटी संबंधित ग्राम पंचायतों में ही लगाई जाए, ताकि कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। पंचायत सहायकों ने एक ज्ञापन डीएम को सौपा है