जमुई: कड़ी सुरक्षा के बीच जमुई में मोहर्रम का ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकला
Jamui, Jamui | Jun 26, 2026 शहर के नीमा सहित विभिन्न इलाकों में शुक्रवार शाम 5 बजे तक मोहर्रम पर्व के अवसर पर ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने आपसी सौहार्द और अनुशासन के साथ मोहर्रम की रस्में अदा कीं।