अकबरपुर: तेल लदे ट्रक लूटकांड का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह का एक शातिर सदस्य गिरफ्तार
अकबरपुर थाना क्षेत्र में नौ माह पूर्व हुए बहुचर्चित तेल लदे ट्रक लूटकांड का नवादा पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को 3:00 बजे अकबरपुर अपर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र निवासी रमेश गुप्ता उर्फ रमेश प्रसाद है, जो जिले के टॉप-10 अपराधिय