परिहार: पूर्व विधायक नागेंद्र प्रसाद यादव पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई,अंतिम दर्शन को उमड़ी लोगों की भीड़
सुरसंड के पूर्व विधायक एवं परिहार प्रखंड के सरदलपट्टी निवासी नागेंद्र प्रसाद यादव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय एवं सामाजिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, समर्थक, राजनीतिक दलों के नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी