बांसवाड़ा: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पान की दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, दुकानदार को डिटेन किया गया
पान की दूकान पर कोतवाली पुलिस की टीम ने दुकान पर अचानक छापा मारा। सोमवार रात 10 बजे तलाशी के दौरान दुकान से अवैध शराब और बियर की बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से दुकानदार कल्पेश तंबोली को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी।