अररिया: अररिया में भाजपा कार्यालय के पास खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, CCTV में कैद हुई चोरों की करतूत
Araria, Araria | Jun 25, 2026 अररिया शहर के आश्रम चौक पर भाजपा कार्यालय के समीप खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। घटना की जानकारी वाहन मालिक को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुई, जिसके बाद उन्होंने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।