Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

*पुलिस मुठभेड़* *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के "अपराध मुक्त देवभूमि" के संकल्प को साकार कर रहे एसएसपी अजय गणपति की बड़ी कार्रवाई, गंगरेप के 03 आरोपी गिरफ्तार* ➡️ *रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत गैंगरेप प्रकरण में पुलिस एवं अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़* ➡️ *पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करने वाले अभियुक्त गुरबाज उर्फ मानु के पैर में लगी गोली, उपचाराधीन* ➡️ *गैंगरेप प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश के दौरान चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में पुलिस एवं अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़* ➡️ *घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।* ➡️ *गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे एवं जिंदा कारतूस बरामद* ➡️ *एसएसपी अजय गणपति स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायल अभियुक्त से की गहन पूछताछ* *घटना का विवरण* ➡️ कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत घटित गैंगरेप की गंभीर घटना के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को सख्त निर्देश दिए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश, सुरागरसी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। ➡️ इसी क्रम में दिनांक 27 जुलाई 2026 की देर रात्रि को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयाश किया गया जो पुलिस को देखकर भागने लगे , पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा कर घेराबंदी किए जाने पर अभियुक्तों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा एवं वैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। ➡️ पुलिस टीम द्वारा गैंगरेप प्रकरण में वांछित तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे एवं जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त* ➡️ गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष। (उपचाराधीन) ➡️ जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 24 वर्ष। ➡️ रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 19 वर्ष। *बरामदगी* ➡️ अवैध तमंचे। ➡️ जिंदा कारतूस। ➡️ घटना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य।

MORE NEWS

रुद्रपुर गदरपुर के गैंगरेप आरोपियों की पब्लिक परेड कोर्ट ले जाते समय पुलिस से हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास कर रहे थे पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए घेर लिया
#udhamsinhnagarpolic #ssp_अजय_गणपति #LocalNews #UttarakhandPolitics #kichha

रुद्रपुर गदरपुर के गैंगरेप आरोपियों की पब्लिक परेड कोर्ट ले जाते समय पुलिस से हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास कर रहे थे पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए घेर लिया #udhamsinhnagarpolic #ssp_अजय_गणपति #LocalNews #UttarakhandPolitics #kichha

Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 28, 2026

रुद्रपुर में सामू#हिक दुष्क#र्म के दो आरो#पियों ने पुलिस हिरा#सत से किया भागने का प्रयास, पुलिस की गाड़ी हुई ख#राब, छात्रों ने की पि#टाई
#AwaazIndiaNational #Uttarakhand #Rudrapur #PoliceAction #UdhamSinghNagarPolice #SSPAjayGanpati #ViralNews

रुद्रपुर में सामू#हिक दुष्क#र्म के दो आरो#पियों ने पुलिस हिरा#सत से किया भागने का प्रयास, पुलिस की गाड़ी हुई ख#राब, छात्रों ने की पि#टाई #AwaazIndiaNational #Uttarakhand #Rudrapur #PoliceAction #UdhamSinghNagarPolice #SSPAjayGanpati #ViralNews

Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 28, 2026

रुद्रपुर में सामू#हिक दुष्क#र्म के दो आरो#पियों ने पुलिस हिरा#सत से किया भागने का प्रयास, पुलिस की गाड़ी हुई ख#राब, छात्रों ने की पि#टाई
#AwaazIndiaNational #Uttarakhand #Rudrapur #PoliceAction #UdhamSinghNagarPolice #SSPAjayGanpati #ViralNews

रुद्रपुर में सामू#हिक दुष्क#र्म के दो आरो#पियों ने पुलिस हिरा#सत से किया भागने का प्रयास, पुलिस की गाड़ी हुई ख#राब, छात्रों ने की पि#टाई #AwaazIndiaNational #Uttarakhand #Rudrapur #PoliceAction #UdhamSinghNagarPolice #SSPAjayGanpati #ViralNews

Kichha, Udham Singh Nagar | Jul 28, 2026