पनागर: जबलपुर-मंडला मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा सब्जी से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक और परिचालक
जबलपुर से मंडला की ओर सब्जी लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक धनपुरी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे के बाद ट्रक में लदी हजारों रुपये की हरी सब्जियां बीच सड़क पर चारों तरफ बिखर गईं, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के वक्त आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।