थराली: राज्य सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर रविवार को तीनों विधानसभाओं में होगा बहुउद्देशीय शिविर: DDO केके पंत
शुक्रवार को दोपहर दो बजे मीडिया से बात करते हुए डी. डी. ओ. चमोली के. के. पंत ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्थानीय जनता को दी जाएगी तथा बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।