सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने सोते समय प्रदीप मिश्रा नाम के युवक पर चाकू, कुल्हाड़ी और डंडे से जानलेवा हमला करने के आरोपी मोहित कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया मोहित कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। उसके एक साथी की तलाश की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है