उत्तराखंड के रामनगर स्थित ढिकुली क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान परोसे गए केक को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से परिवार के साथ पहुंचे एक DSP के परिवार की केक खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई।
शिकायत के अनुसार, केक में फफूंद लगी हुई थी और उसमें कीड़े रेंगते हुए दिखाई दिए। मामले में DSP के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने केक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। मामला रामनगर के ढिकुली स्थित La Perle River Resort से जुड़ा बताया जा रहा है।
फिलहाल, मामले की जांच जारी है। केक की गुणवत्ता और शिकायतों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
.
.
.
.
#Ramnagar #Uttarakhand #FoodSafety #BirthdayParty #Cake