चम्पावत: सीओ वंदना वर्मा ने पुलिस लाइन चंपावत में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी का किया आयोजन
चंपावत पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को सीओ वंदना वर्मा ने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों की विभिन्न समस्याएं सुनी। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों की ड्यूटी को लेकर भी बात की।