चम्पावत: धूरा मंडल में मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली
भाजपा की ओर से धूरा मंडल में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली धौन से होते हुए सुखीढांग तक 30 किमी दूरी तक निकाली गई। इस दौरान सभी लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगने की अपील की गई। मंगलवार को बीजेपी मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।