चम्पावत: कृषि विज्ञान केंद्र लोहाघाट ने प्राकृतिक खेती को लेकर बाजरीकोट में दिया दो दिवसीय प्रशिक्षण
ग्राम प्रधान नवीन कार्की की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का शुभारंभ केंद्र की उद्यान वैज्ञानिक डॉ रजनी पंत ने किया । उन्होंने मानव जीवन पर रसायन युक्त खेती से पढ़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन फकीर चंद ने किया। प्रकृति के चार स्तंभ जीवामृत बिजामृत पलवार एवं वापसा के बारे में जानकारी दी । इस दौरान डॉ सचिन डॉ लीमा ने भी जानकारी प्रदान की