बरेली: बरेली में बिजली चोरों पर बिजली का कहर, 54 रंगे हाथ गिरफ्तार, 61 ई-रिक्शे अवैध बिजली से चार्ज होते पकड़े
बरेली में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा एक्शन देखने को मिला। पुलिस, विजिलेंस और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने शहर और ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 397 परिसरों की जांच की। इस दौरान 54 जगहों पर कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। सबसे बड़ा खुलासा किला क्षेत्र के बानखाना स्थित रजा चौक में हुआ, जहां तीन अवैध ई-रिक्शा स्टैंडों