Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

रेवाड़ी: रेवाड़ी के कोसली में स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग ने गुडियानी रोड स्थित निजी अस्पताल में रेड मारी

Rewari, Rewari | Jun 20, 2026

MORE NEWS

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव,  मुख्यमंत्री, राजस्थान श्री भजनलाल शर्मा और मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने जयपुर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।

मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा और रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं का भी किया गया शुभारम्भ

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव,  मुख्यमंत्री, राजस्थान श्री भजनलाल शर्मा और मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने  21 जून 2026 को जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेल सेवा (सप्ताह में छः दिन) का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही नवनिर्मित मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

इस अवसर पर  केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज राजस्थान और बिहार के मिथिला क्षेत्र की संस्कृति इस ट्रेन के माध्यम से जुडने जा रही है और बिहार चुनाव के समय प्रवासी बिहार के निवासियों से किया गया वादा भी पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में रेलवे नेटवर्क मजबूत हो रहा है और अनेक नई ट्रेनों का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने खाटूश्याम जी आने वाले श्रृद्वालुओं की सुविधा के लिए खाटू नगरी से 11 किलोमीटर पर बनाए जाने वाले सुंदरपुरा स्टेशन की घोषणा करते हुए कहा कि आज बीकानेर से जयपुर आते समय प्रभु प्रार्थना की और स्वयं उस स्थान पर उतर कर स्टेशन भूमि को प्रणाम किया तथा निश्चिय किया कि लक्ष्यानुसार सुंदरपुरा स्टेशन का निर्माण किया जाएगा जिससे खाटूश्याम जी आने वाले यात्रियों का विशेष सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने सुंदरपुरा स्टेशन के डिजायन और मानचित्र से स्टेशन को उल्लेखित भी किया। इसके साथ ही उन्होंने मेगा कोचिंग टर्मिनल के बारे में बताया कि पूरे देश में 50 मेगा कोचिंग टर्मिनलों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें से यह प्रथम है और इस कोचिंग टर्मिनल में प्रति माह 450 ट्रेनों का अनुरक्षण किया जा सकेगा जिससे जयपुर क्षेत्र से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री, राजस्थान श्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन राजस्थान और बिहार के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है इसके लिए रेल मंत्री जी और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा कि जयपुर से दरभंगा के लिए लंबे समय से माँग थी जो आज पूरी हो रही है तथा यह राजस्थान और बिहार के निवासियों के लिए बेहद उपयोगी सिद्व होगी। श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत की संस्कृति पहुंच रही है। आज के कार्यक्रम मंे नई ट्रेन, मेगा कोचिंग टर्मिनल और यात्री सुविधाओं के उन्नत कार्यों के शुभारम्भ से पूरे राजस्थान में व्यापार, पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होनें कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और रेल मंत्री के दिशा निर्देशों से राजस्थान में रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है तथा बुनियादी ढ़ांचा को सुदृढ़ कर आधुनिक बनाया गया है जिससे आज राजस्थान में 5 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बजट आवंटन के बारे में बताते हुए कहा कि राजस्थान में पहली बार 10 हजार करोड़ रूपये से अधिक का बजट आवंटित किया गया है तथा 76,800 करोड रूपए के रेल कार्य प्रगति पर है साथ ही विगत 12 वर्षों में 3900 किलोमीटर लाइनों का निर्माण भी किया गया है। 

मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग से उद्बोधन में  जयपुर और बिहार के लिए संचालित नई ट्रेन के लिए रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी धन्यवाद दिया और कहा कि रेल मंत्री के कार्यकाल में विगत समय में बिहार को अनेक ट्रेनों की सौगात दी गई है और आज से संचालित होने वाली इस ट्रेन से राजस्थान में आजीविका के लिए आवागमन करने वाले प्रवासी बिहारवासियों को विशेष लाभ मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री, राजस्थान श्रीमती दिया कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज राजस्थान को 2 नई ट्रेनों की सौगात के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन को धरातल पर साकार करने के लिए भी रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया तथा मेवाड़ और मारवाड को जोडने वाली मावली-देवगढ़ गेज परिवर्तन और ब्रह्रा जी की नगरी पुष्कर से मीरा बाई की नगरी मेड़ता की नई लाइन के निर्माण के लिए भी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

श्री मती मंजू शर्मा, सांसद-जयपुर और श्री गोपाल जी ठाकुर, सांसद-दरभंगा ने भी रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा का निरीक्षण किया और सभी को इस कार्य के लिए बधाई दी और मेंटेनेंस सुविधाओं के और विस्तार के लिए दिशा निर्देश प्रदान किए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होनें बताया कि यह देश का पहला मेगा कोचिंग टर्मिनल है और इसे आगामी 20 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस मेगा टर्मिनल के निर्माण से दिल्ली, बीकानेर और जोधपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का अनुरक्षण यहां हो सकेगा और सवाई माधोपुर मार्ग के लिए अन्य अनुरक्षण डिपों के लिए कार्य किया जा रहा है।
जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस राजस्थान और बिहार के बीच संपर्क को नई गति प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण रेल सेवा है। यह ट्रेन यात्रियों को संरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएगी। विशेष रूप से रोजगार, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस रेल सेवा से लाभ मिलेगा। वर्तमान में अजमेर से दरभंगा के लिए साप्ताहिक रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त इस नई रेल सेवा (सप्ताह में छः दिन) से यात्री लाभान्वित होंगे।

जयपुर, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों और औद्योगिक विकास के लिए प्रसिद्ध है, वहीं दरभंगा मिथिला संस्कृति, शिक्षा और ऐतिहासिक महत्व का प्रमुख केंद्र है। यह रेल सेवा दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाते हुए सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।

मेंटेनेंस सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए खातीपुरा स्टेशन पर 205 करोड़ रूपये की लागत से मेगा कोचिंग टर्मिनल का निर्माण किया गया है। मेगा कोचिंग टर्मिनल के निर्माण से सभी प्रकार की ट्रेनों जैसे वंदे भारत, डेमू, एलएचबी रेक और अन्य सभी प्रकार की ट्रेनों के रेक का अनुरक्षण कार्य एक ही स्थान पर किया जा सकेगा।

खातीपुरा स्टेशन पर कोचिंग मेंटेनेंस सुविधाओं के विस्तार के तहत व्यापक कार्य किए गए हैं। नवनिर्मित मेगा कोचिंग टर्मिनल नई रेल लाइनों, वॉशिंग पिट, स्टेबलिंग लाइनों तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के साथ इस परिसर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करता है। यह कार्य न केवल ट्रेनों के रखरखाव की क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि जयपुर जंक्शन पर बढ़ते परिचालन दबाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित स्टेशनों (अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास के अलावा) पर यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के 41 छोटे एवं मध्यम स्टेशनों पर विभिन्न विकास कार्य किए गए है। इन स्टेशनों पर नए प्लेटफाॅर्म, प्लेटफाॅर्म उन्नयन और विस्तार के कार्य किए गए है तथा 16 स्टेशनो पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली की शुरूआत की गई है। इन कार्यों का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, संरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री, राजस्थान श्री भजनलाल शर्मा और मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने जयपुर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा और रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं का भी किया गया शुभारम्भ केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री, राजस्थान श्री भजनलाल शर्मा और मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने 21 जून 2026 को जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस नई रेल सेवा (सप्ताह में छः दिन) का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही नवनिर्मित मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उन्नत यात्री सुविधाओं का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज राजस्थान और बिहार के मिथिला क्षेत्र की संस्कृति इस ट्रेन के माध्यम से जुडने जा रही है और बिहार चुनाव के समय प्रवासी बिहार के निवासियों से किया गया वादा भी पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में रेलवे नेटवर्क मजबूत हो रहा है और अनेक नई ट्रेनों का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने खाटूश्याम जी आने वाले श्रृद्वालुओं की सुविधा के लिए खाटू नगरी से 11 किलोमीटर पर बनाए जाने वाले सुंदरपुरा स्टेशन की घोषणा करते हुए कहा कि आज बीकानेर से जयपुर आते समय प्रभु प्रार्थना की और स्वयं उस स्थान पर उतर कर स्टेशन भूमि को प्रणाम किया तथा निश्चिय किया कि लक्ष्यानुसार सुंदरपुरा स्टेशन का निर्माण किया जाएगा जिससे खाटूश्याम जी आने वाले यात्रियों का विशेष सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने सुंदरपुरा स्टेशन के डिजायन और मानचित्र से स्टेशन को उल्लेखित भी किया। इसके साथ ही उन्होंने मेगा कोचिंग टर्मिनल के बारे में बताया कि पूरे देश में 50 मेगा कोचिंग टर्मिनलों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें से यह प्रथम है और इस कोचिंग टर्मिनल में प्रति माह 450 ट्रेनों का अनुरक्षण किया जा सकेगा जिससे जयपुर क्षेत्र से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री, राजस्थान श्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन राजस्थान और बिहार के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है इसके लिए रेल मंत्री जी और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा कि जयपुर से दरभंगा के लिए लंबे समय से माँग थी जो आज पूरी हो रही है तथा यह राजस्थान और बिहार के निवासियों के लिए बेहद उपयोगी सिद्व होगी। श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत की संस्कृति पहुंच रही है। आज के कार्यक्रम मंे नई ट्रेन, मेगा कोचिंग टर्मिनल और यात्री सुविधाओं के उन्नत कार्यों के शुभारम्भ से पूरे राजस्थान में व्यापार, पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होनें कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और रेल मंत्री के दिशा निर्देशों से राजस्थान में रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है तथा बुनियादी ढ़ांचा को सुदृढ़ कर आधुनिक बनाया गया है जिससे आज राजस्थान में 5 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बजट आवंटन के बारे में बताते हुए कहा कि राजस्थान में पहली बार 10 हजार करोड़ रूपये से अधिक का बजट आवंटित किया गया है तथा 76,800 करोड रूपए के रेल कार्य प्रगति पर है साथ ही विगत 12 वर्षों में 3900 किलोमीटर लाइनों का निर्माण भी किया गया है। मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग से उद्बोधन में जयपुर और बिहार के लिए संचालित नई ट्रेन के लिए रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी धन्यवाद दिया और कहा कि रेल मंत्री के कार्यकाल में विगत समय में बिहार को अनेक ट्रेनों की सौगात दी गई है और आज से संचालित होने वाली इस ट्रेन से राजस्थान में आजीविका के लिए आवागमन करने वाले प्रवासी बिहारवासियों को विशेष लाभ मिलेगा। उप मुख्यमंत्री, राजस्थान श्रीमती दिया कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज राजस्थान को 2 नई ट्रेनों की सौगात के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन को धरातल पर साकार करने के लिए भी रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया तथा मेवाड़ और मारवाड को जोडने वाली मावली-देवगढ़ गेज परिवर्तन और ब्रह्रा जी की नगरी पुष्कर से मीरा बाई की नगरी मेड़ता की नई लाइन के निर्माण के लिए भी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। श्री मती मंजू शर्मा, सांसद-जयपुर और श्री गोपाल जी ठाकुर, सांसद-दरभंगा ने भी रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा का निरीक्षण किया और सभी को इस कार्य के लिए बधाई दी और मेंटेनेंस सुविधाओं के और विस्तार के लिए दिशा निर्देश प्रदान किए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होनें बताया कि यह देश का पहला मेगा कोचिंग टर्मिनल है और इसे आगामी 20 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस मेगा टर्मिनल के निर्माण से दिल्ली, बीकानेर और जोधपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का अनुरक्षण यहां हो सकेगा और सवाई माधोपुर मार्ग के लिए अन्य अनुरक्षण डिपों के लिए कार्य किया जा रहा है। जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस राजस्थान और बिहार के बीच संपर्क को नई गति प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण रेल सेवा है। यह ट्रेन यात्रियों को संरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएगी। विशेष रूप से रोजगार, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस रेल सेवा से लाभ मिलेगा। वर्तमान में अजमेर से दरभंगा के लिए साप्ताहिक रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त इस नई रेल सेवा (सप्ताह में छः दिन) से यात्री लाभान्वित होंगे। जयपुर, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों और औद्योगिक विकास के लिए प्रसिद्ध है, वहीं दरभंगा मिथिला संस्कृति, शिक्षा और ऐतिहासिक महत्व का प्रमुख केंद्र है। यह रेल सेवा दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाते हुए सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। मेंटेनेंस सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए खातीपुरा स्टेशन पर 205 करोड़ रूपये की लागत से मेगा कोचिंग टर्मिनल का निर्माण किया गया है। मेगा कोचिंग टर्मिनल के निर्माण से सभी प्रकार की ट्रेनों जैसे वंदे भारत, डेमू, एलएचबी रेक और अन्य सभी प्रकार की ट्रेनों के रेक का अनुरक्षण कार्य एक ही स्थान पर किया जा सकेगा। खातीपुरा स्टेशन पर कोचिंग मेंटेनेंस सुविधाओं के विस्तार के तहत व्यापक कार्य किए गए हैं। नवनिर्मित मेगा कोचिंग टर्मिनल नई रेल लाइनों, वॉशिंग पिट, स्टेबलिंग लाइनों तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के साथ इस परिसर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करता है। यह कार्य न केवल ट्रेनों के रखरखाव की क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि जयपुर जंक्शन पर बढ़ते परिचालन दबाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित स्टेशनों (अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास के अलावा) पर यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के 41 छोटे एवं मध्यम स्टेशनों पर विभिन्न विकास कार्य किए गए है। इन स्टेशनों पर नए प्लेटफाॅर्म, प्लेटफाॅर्म उन्नयन और विस्तार के कार्य किए गए है तथा 16 स्टेशनो पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली की शुरूआत की गई है। इन कार्यों का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, संरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

Rewari, Rewari | Jun 21, 2026

रेवाड़ी जिला में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई नीट परीक्षा

*डीसी व एसपी ने नीट-यूजी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।

जिला में रविवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुई। रविवार को जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में नीट-यूजी परीक्षा के दौरान डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम बावल एवं नीट परीक्षा के नोडल अधिकारी संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि नीट-यूजी परीक्षा के लिए रेवाड़ी में 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें 3938 परीक्षार्थी ने यह पेपर देना था, जिनमें से 3673 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 265 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 93.27 प्रतिशत हाजिरी दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया था। परीक्षा केंद्रों के समीप पुलिस ने नाके लगाए हुए थे और किसी बाहरी व्यक्ति या वाहन को सेंटर के अंदर जाने नहीं दिया गया। सेंटर में केवल वही परीक्षार्थी अंदर गए, जिनके पास एडमिट कार्ड था।
 
-----------

रेवाड़ी जिला में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई नीट परीक्षा *डीसी व एसपी ने नीट-यूजी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण* रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। जिला में रविवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुई। रविवार को जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में नीट-यूजी परीक्षा के दौरान डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम बावल एवं नीट परीक्षा के नोडल अधिकारी संजीव कुमार भी मौजूद रहे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि नीट-यूजी परीक्षा के लिए रेवाड़ी में 12 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें 3938 परीक्षार्थी ने यह पेपर देना था, जिनमें से 3673 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 265 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 93.27 प्रतिशत हाजिरी दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया था। परीक्षा केंद्रों के समीप पुलिस ने नाके लगाए हुए थे और किसी बाहरी व्यक्ति या वाहन को सेंटर के अंदर जाने नहीं दिया गया। सेंटर में केवल वही परीक्षार्थी अंदर गए, जिनके पास एडमिट कार्ड था। -----------

Rewari, Rewari | Jun 21, 2026

रेवाड़ी में सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक # नगर परिषद सुस्त # आखिरकार कब होगा आवारा पशुओं से शहर मुक्त।

रेवाड़ी में सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक # नगर परिषद सुस्त # आखिरकार कब होगा आवारा पशुओं से शहर मुक्त।

Rewari, Rewari | Jun 21, 2026

नीट परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर#कांग्रेस ने उठाई आवाज#शालू प्रवीण चौधरी 

रेवाड़ी शहरी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, एस.सी. विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव, एनएसयूआई एस.एम. के जिला अध्यक्ष शिवम सिंघानिया सहित कांग्रेस एवं छात्र संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के निरस्त होने, बढ़ती बेरोजगारी तथा वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की कमियों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है तथा युवाओं का परीक्षाओं से विश्वास उठता जा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि इस बार नीट परीक्षा की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराई जाए। परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की गड़बड़ी, पेपर लीक या अव्यवस्था की कोई संभावना नहीं होनी चाहिए, ताकि लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य सुरक्षित रह सके।
उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे युवाओं का भरोसा शिक्षा एवं भर्ती प्रक्रियाओं में पुनः स्थापित हो

नीट परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर#कांग्रेस ने उठाई आवाज#शालू प्रवीण चौधरी रेवाड़ी शहरी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, एस.सी. विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव, एनएसयूआई एस.एम. के जिला अध्यक्ष शिवम सिंघानिया सहित कांग्रेस एवं छात्र संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के निरस्त होने, बढ़ती बेरोजगारी तथा वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की कमियों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है तथा युवाओं का परीक्षाओं से विश्वास उठता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि इस बार नीट परीक्षा की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराई जाए। परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की गड़बड़ी, पेपर लीक या अव्यवस्था की कोई संभावना नहीं होनी चाहिए, ताकि लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे युवाओं का भरोसा शिक्षा एवं भर्ती प्रक्रियाओं में पुनः स्थापित हो

Rewari, Rewari | Jun 21, 2026

एक पेड़ मां के नाम बना जन आंदोलन * मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण अभियान को दी गति * मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा राज्य में 21.79 करोड़ पौधे लगाए

एक पेड़ मां के नाम बना जन आंदोलन * मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण अभियान को दी गति * मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा राज्य में 21.79 करोड़ पौधे लगाए

Rewari, Rewari | Jun 21, 2026