अकबरपुर: इंदुरुख गांव में एक व्यक्ति ने विकलांग महिला पर धारदार हथियार से हमला किया, महिला गंभीर रूप से घायल
रुरा थाना क्षेत्र के इंदुरुख गांव में एक व्यक्ति ने विकलांग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।वहीं आनन फानन में परिजन उसे उपचार हेतु सीएचसी रुरा लाए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घायल महिला का नाम वंदना अवस्थी है।