बक्सर: रामरेखा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए उमड़ी भारी भीड़, अव्यवस्था से श्रद्धालु परेशान
Buxar, Buxar | Apr 29, 2026 बक्सर रामरेखा घाट पर बुधवार को मुंडन संस्कार के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शुभ मुहूर्त के चलते सुबह से ही घाट पर लोगों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। विस्तृत क्षेत्र में फैले होने के बावजूद रामरेखा घाट श्रद्धालुओं की भारी संख्या के आगे छोटा पड़ गया। मुंडन कराने आए परिवारों, नाईयों और पुरोहितों की भीड़ से घाट जाम हो गया।