गभाना: गभाना पुलिस ने दो बकरी चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा
गभाना पुलिस ने बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ गभाना महेश कुमार के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान बब्बू पुत्र शफीउल्लास निवासी जोगी नवादा बरादरी जनपद बरेली और नईम पुत्र रहमत निवासी कटरा गभाना के रूप में हुई है। दोनों ने पिछले दिनों कस्बा में हुई 2 चोरी की घटनाओं को कबूल किया है।