केकड़ी: दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी पीएमश्री राउमावि केकड़ी में सम्पन्न, नवीन शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर रहा जोर
Kekri, Ajmer | Apr 21, 2026 शैक्षिक सत्र 2026-27 के सत्रारंभ अवसर पर आयोजित दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी का समापन मंगलवार शाम 5 बजे हुआ।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों व प्रबुद्ध शिक्षाविदों ने आगामी सत्र की कार्ययोजना व नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की।संगोष्ठी के मुख्य अतिथि गोविंद नारायण शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर ने व अन्य ने सदन को संबोधित किया और जानकारी दी।