जमुआ: ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव, गांव में तनाव, पुलिस ने संभाले हालात, छापेमारी जारी
Jamua, Giridih | Apr 14, 2026 जमुआ थाना क्षेत्र के घोरंजो गांव में मंगलवार को 12 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया. देखते ही देखते इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और दोनों पक्ष की ओर से पथराव शुरू हो गया. जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बन गई।