कोल: अकराबाद पुलिस ने गैंगस्टर कार्रवाई के बाद अभियुक्त की अवैध रूप से अर्जित की गई मोटरसाइकिल की जब्त
Koil, Aligarh | Mar 24, 2024 शातिर अपराधी एवं माफियाओं के खिलाफ थाना अकराबाद पुलिस टीम ने गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की है। पुलिस ने शातिर अभियुक्त रितेश निवासी जलालपुर थाना सासनी जनपद हाथरस द्वारा अवैध रूप से अर्जित मोटरसाइकिल कीमत ₹69000 को गैंगस्टर अधिनियम के तहत पुलिस ने रविवार को जब्त किया।