कोल: जिला अस्पताल में माँ को दवा दिलाने आए युवक की बाइक ले उड़े चोर, पीड़ित ने पुलिस की शिकायत
Koil, Aligarh | Mar 24, 2024 थाना बन्ना देवी के जिला अस्पताल में माँ को दवा दिलाने आए एक युवक की बाइक चोर उड़ा ले गए। देहली गेट क्षेत्र का रहने वाला बिलाल जिला अस्पताल में मां को दवा दिलाने आया था। बाइक खड़ी करने के बाद बिलाल दवा दिलाने चला गया और जब फिर वह वापस लौटा तो उसकी बाइक चोर उड़ा ले गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।