बीकानेर: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने जेएनवीसी स्तिथ विभिन्न स्कूलों में छात्रों को जागरूक किया, दिलाई शपथ
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जन हानी की क्षति को कम करने के लिए एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशानुसार पुलिस उप अधीक्षक यातायात किशन सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत प्रत्येक दिवस यातायात पुलिस के द्वारा अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया।