बानो: छोटका टोली में तेज हवा और बारिश से एक का घर गिरा,बोरोसेता में वज्रपात से आठ बकरीयों की मौत
Bano, Simdega | Sep 21, 2026 प्रखंड क्षेत्र के बरसलोया पंचायत अंतर्गत छोटकाटोली गांव में शुक्रवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने एक गरीब परिवार तारामणि देवी, पति मंगल नाथ सिंह का पत्थर और एस्बेस्टस से बना घर तेज हवा के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया और घर में रखे अनाज व अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के