गिरिडीह: 246 टिन पॉम ऑयल चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार; वाहन, 10 टिन ऑयल, मोबाइल बरामद
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह शंकरचक स्थित पॉम ऑयल गोदाम से हुई 246 टिन पॉम ऑयल चोरी मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। एसपी डॉ विमल कुमार ने पापड़वाटांड कार्यालय से शनिवार को 3 बजे एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।