फतेहपुर: फतेहपुर में विवाहिता की मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप, ज़हरीला पदार्थ खाने से हुई घटना
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में सविता नामक विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।मृतका के भाई शत्रोहन पासवान की तहरीर पर पुलिस ने पति महेश पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।