शामली: जिलाधिकारी शामली ने गौ आश्रय स्थल बनत का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Shamli, Shamli | Jun 3, 2026 बुधवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम शामली आलोक यादव ने गो आश्रय स्थल बनत का निरीक्षण किया। डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गौवंशों के लिए उपलब्ध चारे, पेयजल व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधा की समीक्षा की। उन्होंने गोवंशों को अपने हाथों से हरा चारा खिलाया और समुचित संरक्षण एवं बेहतर देखभाल के लिए जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश जारी किए।