गया टाउन सीडी ब्लॉक: यात्री सुविधा दिवस पर छात्रों ने जाना हवाई अड्डे का संचालन, गया एयरपोर्ट का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण
यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर गयाजी हवाई अड्डे पर स्कूली एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को हवाई अड्डे की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान छात्रों को टर्मिनल भवन, चेक-इन काउंटर, सुरक्षा जांच प्रक्रिया आदि का अवलोकन कराया गया।