चकाई: चकाई-गिरिडीह मार्ग पर ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, चालक फरार, खलासी घायल
Chakai, Jamui | Apr 3, 2026 चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सिमरिया स्थित ममता लाइन होटल के समीप शुक्रवार दस बजे एक अज्ञात ट्रक और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में पिकअप सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मानवता को शर्मसार करते हुए पिकअप चालक अपने घायल खलासी को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार