गुमला: बारिश से बचने के लिए पेड़ का लिया आश्रय,हुवी बज्रपात एक छात्र की मौत,एक झुलसा
Gumla, Gumla | Jun 17, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के शामकोना केमटे गांव के दो छात्र बुधवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है।मृतक की पहचान राजरोनीत केरकेट्टा (18 वर्ष), पिता रॉबर्ट केरकेट्टा, निवासी शामकोना केमटे के रूप में हुई है।घायल छात्र आशीष तिर्की है।