मैनपुरी: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने ₹62.61 करोड़ की लागत से मैनपुरी में ब्लॉक के पास बन रहे ऑडिटोरियम का किया शिलान्यास
शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने ब्लॉक के पास स्थित ऑडिटोरियम के लिए चिन्हित की गई भूमि का कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह की ओर से पूजन किया गया। साथ ही ₹62.61 करोड़ की लागत से बन रहे ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया गया।