पथरगामा: पथरगामा नहर चौक पर गंदगी और दुर्गंध से राहगीर परेशान सफाई की मांग।
गांधीग्राम से गोंडा जाने वाली एन एच 133 पर स्थित नहर चौक के पास पुल के नीचे जमा गंदे पानी और फैली गंदगी से रागीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र से होकर गुजरने वाले लोगों का कहना है कि वहां रुकना तक मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार नहर में वर्षा का पानी तथा आसपास के दुकानों से निकलने वाला गंदा पानी लगातार जमा हो रहा है।