शनिवार दोपहर 3 बजे विदिशा में मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते अंधेरा सा माहौल बन गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ।