शिवपुरी: दिनारा थाना अंतर्गत जरगुवा गांव में महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, इलाके में चर्चा तेज
शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम जरगुवा में महिलाओं के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो आज सुबह करीब 9 बजे वायरल हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। वीडियो में महिलाओं के साथ विवाद और मारपीट की घटना दिखाई दे रही है।