चूरू: भालेरी थाना क्षेत्र के करणीसर गांव स्थित बस स्टैंड पर कार व बोलेरो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की हुई मौत, 5 लोग घायल
Churu, Churu | Nov 18, 2024 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव करणीसर बस स्टैण्ड पर सोमवार को कार व बोलेरो की भिड़ंत हो गयी। हादसे में कार में सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गये। सभी को सोमासी टोल की एंबूलेंस से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। जहां मौजूद डाॅक्टर ने कार में सवार 22 वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया।