पिछड़ा वर्ग के समग्र विकास पर विशेष फोकस
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा ने महासमुंद कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र पिछड़ा वर्ग हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले।
बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, स्वरोजगार, उद्योग स्थापना, बैंक ऋण, अनुदान एवं कौशल प्रशिक्षण जैसी योजनाओं से अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
BackwardClassWelfare #OBC #JanKalyan #chhattisgarh #mahasamund
8 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Jul 29, 2026