हुज़ूर: भोपाल के सिटी बस में एक चोर ने यात्री के पैकेट से चोरी किया पर्स, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Huzur, Bhopal | Feb 10, 2024 भोपाल के सिटी बस में पर्स चोरी करने का एक वीडियो सामने आया है। यात्री बनकर बस में बैठ एक चोर ने दूसरे यात्री के पैकेट से पर्स निकालकर उसकी चोरी कर ली। पर्स में करीबन 4000 रुपये थे, जो चोर ने चोरी कर लिया। चोरी की यह पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।